फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: मॉडल प्रश्नपत्रों ने बदला परीक्षा की तैयारी का तरीका

Sat, 06 Dec 2025 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
आलापुर (अंबेडकरनगर)। बोर्ड परीक्षाएं करीब आने के साथ ही छात्रों की पढ़ाई का तरीका बदल गया है। अब विद्यार्थी केवल किताबों पर निर्भर नहीं रह गए, बल्कि पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों और नए मॉडल पेपरों का गहराई से अध्ययन कर रहे हैं। इससे उन्हें यह समझने में मदद मिल रही है, कि किस प्रकार के प्रश्न पूछे जा सकते हैं और परीक्षा की तैयारी किस स्तर की होनी चाहिए।
विज्ञापन

मॉडल प्रश्नपत्र उपलब्ध होने के बाद आलापुर क्षेत्र के शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई का स्तर एकदम बदल गया है। शिक्षक कक्षाओं में प्रत्येक प्रश्न पत्र का विश्लेषण कर छात्रों को बता रहे हैं कि कौन-से अध्याय से बार-बार प्रश्न आते हैं, किन टॉपिक्स पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है और पेपर पैटर्न को कैसे समझना है। सुमित्रा देवी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, आलापुर की प्रिंसिपल अनुपम उपाध्याय ने बताया कि मॉडल प्रश्नपत्र न केवल तैयारी मजबूत करते हैं, बल्कि छात्रों में आत्मविश्वास भी बढ़ाते हैं।
हमारी छात्राएं लगातार अभ्यास कर रही हैं और उनमें सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। शिक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे मॉडल प्रश्नपत्रों के आधार पर छात्रों की कमजोरियों को पहचानकर उन्हें अतिरिक्त समय दें। कई छात्राएं समय प्रबंधन में कमजोर थीं, लेकिन नियमित अभ्यास से इसमें सुधार हो रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के अभिभावक राकेश, राजेश कुमार और अखिलानंद ने कहा कि मॉडल प्रश्नपत्र आने के बाद बच्चों में पढ़ाई को लेकर अनुशासन बढ़ा है। वे मोबाइल से दूरी बनाकर नियमित अभ्यास कर रहे हैं। अभिभावकों ने इसे परीक्षा के तनाव को कम करने वाला उपयोगी कदम बताया। पंडित त्रिलोकी नाथ स्मारक इंटर कॉलेज हसीना राज के प्रधानाचार्य संजय यादव ने कहा कि कमजोर छात्रों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें