फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब फसल की सीधे हो रही खरीद : निषाद

Sat, 06 Dec 2025 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रवण क्षेत्र (अंबेडकरनगर)। कृषि सूचना तंत्र के शुद्धिकरण एवं कृषक जागरूकता अभियान के तहत श्रवण धाम परिसर में आयोजित किसान महोत्सव के तीसरे दिन शनिवार को किसानों का उत्साह देखते ही बना।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कटेहरी विधायक धर्मराज निषाद ने कहा कि इस मेले का मुख्य उद्देश्य किसानों को आधुनिक खेती पद्धतियों से परिचित कराना है। उन्होंने ने कहा कि पहले किसानों को धान को बिचौलियों को औने-पौने दामों पर बेचना पड़ता था, लेकिन सरकार की पहल पर अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी धान क्रय केंद्र खोले गए हैं। पंजीकरण के बाद किसानों को सरकार द्वारा निर्धारित 2384 रुपये प्रति क्विंटल की दर से भुगतान उनके खातों में सीधे मिल रहा है। इससे पहले स्टॉल पर जाकर मशरूम उत्पादन तकनीक का भी अवलोकन किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता परियोजना निदेशक अनिल सिंह ने की। उपकृषि निदेशक अश्वनी सिंह ने किसानों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसान इस मेले से सीख लेकर अपनी खेती को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकते हैं। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वैज्ञानिक डॉ. रामजीत सिंह, कृषि अधिकारी अरविंद सिंह, किसान विश्वनाथ सिंह, अनिल सिंह, केसरी सिंह, ग्राम प्रधान शकुंतला देवी, रीना वर्मा, तथा महिला समूहों सहित सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें