फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना स्थल पर नहीं ले जा सकेंगे मोबाइल व लैपटॉप

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मतगणना स्थल के अंदर मोबाइल, माचिस, लैपटॉप, आईपैड, शस्त्र ले जाने की कतई अनुमति नहीं होगी। मतगणना कक्ष में सिर्फ पासधारकों व चुनाव आयोग द्वारा प्राधिकृत लोगों को ही प्रवेश करने दिया जाएगा। जीत हासिल करने के बाद प्रत्याशी की ओर से किसी भी प्रकार की अनुमति जुलूस निकालने की नहीं होगी।
विज्ञापन

यह निर्देश मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रत्याशियों, प्रतिनिधियों व मतगणना से जुड़े अधिकारियों के साथ हुई बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी सैमुअल पॉल एन ने दिए। कहा कि मतगणना स्थल पर कोविड गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन करना होगा। यदि किसी ने भी गड़बड़ी करने का प्रयास किया, तो संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
10 मार्च को राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज व राजकीय खेल स्टेडियम में होने वाली मतगणना को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसे सकुशल व बेहतर ढंग से निपटाने के लिए मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी सैमुअल पॉल एन की अध्यक्षता में प्रत्याशियों, उनके प्रतिनिधियों व मतगणना से जुड़े अधिकारियों की बैठक हुई।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतगणना स्थल पर शस्त्र, मोबाइल, आईपैड, लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक डिवायस, लैपटॉप ले जाने की अनुमति नहीं होगी। किसी भी अनधिकृत को भी प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। सिर्फ उसी को मतगणना कक्ष में प्रवेश करने दिया जाएगा, जो पासधारक होगा। इसके अलावा चुनाव आयोग द्वारा प्राधिकृत व्यक्ति को ही प्रवेश मिल सकेगा। दोनों मतगणना स्थल पर सुबह 7 बजे प्रत्याशी व उनके अभिकर्ता की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम को खोला जाएगा।
एसपी आलोक प्रियदर्शी ने कहा कि जीत हासिल करने के बाद किसी भी प्रकार के विजयी जुलूस निकालने की अनुमति नहीं होगी। न ही आतिशबाजी ही करने दी जाएगी। मतगणना के दौरान सभी को धैर्य का परिचय देना होगा। साथ ही चेतावनी भी दी कि यदि किसी ने भी गड़बड़ी करने का प्रयास किया या फिर मतगणना में अनावश्यक बाधा डाली, तो उससे सख्ती से निपटा जाएगा। मतगणना के दौरान सभी को कोविड प्रोटोकॉल का शत-प्रतिशत पालन करना होगा। इस मौके पर सीडीओ घनश्याम मीणा, सीएमओ डॉ. श्रीकांत शर्मा, जिला विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें