फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: अपहरण की गलतफहमी पर तोड़ी कार, दो पर एफआईआर दर्ज

Sat, 06 Dec 2025 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
केदारनगर (अंबेडकरनगर)। इब्राहिमपुर के भारीडीहा गांव में बरात आगमन के दौरान अपहरण की गलतफहमी में बवाल हो गया। ग्रामीणों के मुताबिक गांव के सियाराम वर्मा की बेटी की बृहस्पतिवार को शादी थी। बरात श्रवण क्षेत्र से आई थी। इब्राहिमपुर के कोल्हू मुकुंदपुर निवासी कुछ युवक चार पहिया वाहन से आए थे। यहां गांव निवासी दिनेश वर्मा से बातचीत के दौरान उनकी किसी बात पर बहस हो गई। साथ में मौजूद लोग बीच-बचाव करते हुए दिनेश को कार में बैठाने लगे। ग्रामीणों को लगा कि कार सवार लोग दिनेश को अगवा करने की कोशिश कर रहे हैं। एकजुट होकर ग्रामीण लाठी लेकर दौड़ पड़े। यह देख चालक कार लेकर भागने लगा, जिससे कार अनियंत्रित होकर गांव के ही शिक्षक नेता दिनेश कुमार त्रिपाठी के गन्ने के खेत में घुस गई। आरोप है कि इसके बाद शरारती तत्वों ने कार पर हमला कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन

कोल्हा मुकुंदपुर निवासी कार मालिक सुनील कुमार वर्मा ने भारीडीहा गांव के ही दिनेश वर्मा व उसके साथी रमेश वर्मा पर मारपीट के बाद उनका वाहन क्षतिग्रस्त करने की तहरीर दी। इंस्पेक्टर इब्राहिमपुर रितेश पांडेय ने बताया कि दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें