फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने 15 हजार लूटे

Fri, 16 Oct 2015 10:17 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक अहिरौली थाना क्षेत्र के  चककोड़ार गांव निवासी अब्दुल्ला पुत्र नियामत बकरे को खरीदने बेचने का कार्य करता है। प्रतिदिन की तरह शुक्रवार दोपहर लगभग 12 बजे वह बकरा खरीदने के लिए बाइक से कहीं जा रहा था।
विज्ञापन


चककोड़ार व सुरजीपुर के बीच एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर उसे रोक लिया। इससे पहले कि अब्दुल्ला कुछ समझ पाता, दो बदमाशों ने उस पर असलहा तान दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी देते हुए उसकी जेब में रखा 15 हजार रुपये छीन लिए।

इसके बाद हवा में असलहा लहराते हुए वहां से भाग गए। बदमाशों के जाते ही अब्दुल्ला ने शोर मचा दिया। इस पर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। घटना की जानकारी होने पर उनमें हड़कंप मच गया। कुछ युवकों ने बाइक से बदमाशों की घेराबंदी करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


बाद में पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस को समूचे घटनाक्रम की जानकारी दी। साथ ही केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। एसओ राजेश यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज करते हुए छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें