फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीसी के पांच परचे खारिज

Thu, 15 Oct 2015 11:48 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
दोनों विकास खण्डों में जिला पंचायत के 11 पद के लिए कुल 255 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। जांच के बाद सभी पत्र वैध पाए गए। इसी प्रकार क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के 257 पदों के लिए 1472 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। जांच के बाद पांच नामांकन पत्र विभिन्न गड़बडिय़ों के चलते खारिज कर दिए गए।
विज्ञापन


दो चरणों की मतदान प्रक्रिया सकुशल निपटाने के बाद प्रशासन ने तीसरे चरण के मतदान के लिए कमर कस ली है। चौथे व अंतिम चरण में जलालपुर व भियांव ब्लॉक में होने वाले चुनाव के लिए हुए नामांकन पत्रों की जांच गुरुवार को पूरी हो गई। बीते दिनों जलालपुर ब्लॉक में जिला पंचायत के 7 पदों के लिए 161 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था।

जांच के बाद सभी नामांकन पत्र वैध पाए गए। भियांव ब्लॉक  में जिला पंचायत सदस्य के 4 पदों के लिए 94 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था, जो जांच के बाद वैध पाए गए। इस प्रकार दोनों ब्लॉको में जिला पंचायत सदस्य के 11 पद के लिए कुल 255 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। दो दिनों तक चली जांच के बाद सभी नामांकनपत्र वैध पाए गए।
विज्ञापन


जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार जलालपुर में क्षेत्र पंचायत सदस्य के 153 पद के लिए कुल 937 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरे थे। जांच के बाद तीन नामांकन पत्र खारिज कर दिए गए। इस प्रकार अब यहां से कुल 934 प्रत्याशी मैदान में हैं। भियांव ब्लॉक  में क्षेत्र पंचायत सदस्य के 104 पदों के लिए 535 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। दो दिनों की जांच के बाद 2 पर्चे खारिज कर दिए गए।

इस प्रकार दोनों ब्लॉकों में क्षेत्र पंचायत सदस्य के 257 पदों के लिए 1472 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। जांच के बाद कुल पांच नामांकन पत्र खारिज किए गए। ऐसे में अब कुल 1467 प्रत्याशी मैदान में हैं। एडीएम रामसूरत पाण्डेय ने बताया कि शुक्रवार को नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न का आवंटन किया जाएगा।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में अकबरपुर व टांडा विकास खण्ड के लिए आगामी 17 अक्तूबर को होने वाले जिला पंचायत सदस्य व क्षेत्र पंचायत सदस्य के चुनाव के मद्देनजर गुरुवार सायं पांच बजे से चुनाव प्रचार थम गया। इसके बाद अब प्रत्याशी घर घर जाकर मतदाताओं को अपने अपने पक्ष में करने में लग गए।

पहले चरण में जहांगीरगंज, रामनगर व बसखारी तथा दूसरे चरण में कटेहरी व भीटी विकास खण्ड में जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव सकुशल निपटने के बाद अब आगामी 17 अक्तूबर को अकबरपुर व टांडा विकास खण्ड में होने वाले चुनाव को शांतिपूर्वक निपटाने की तैयारियां प्रशासन ने प्रारंभ कर दी हैं। गुरुवार सायं पांच बजे के बाद चुनाव प्रचार थमने के बाद प्रशासन ने चौकसी और तेज कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें