फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चकबंदी टीम के साथ अभद्रता, केस दर्ज

Sat, 20 Jun 2015 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर चकबंदी टीम भीटी तहसील क्षेत्र के महापारा गांव पहुंची। इस गांव का चयन चकबंदी के लिए हुआ है। गांवों में सीमाकंन का कार्य भी हो चुका है। शनिवार को टीम चकबंदी अधिकारी शिवनाथ पांडेय के नेतृत्व में टीम गांव पहुंची।
विज्ञापन


यहां ग्रामीणों के साथ चकबंदी कार्यों में सहयोग देने व अन्य मुद्दों पर चर्चा होनी थी। बताया जाता है कि चकबंदी टीम के गांव में पहुंचते ही कुछ लोग पहुंचे और अधिकारियों से अभद्रता शुरू कर दी। कहा कि तुम लोग यहां से चले जाओ, हमारे गांव में चकबंदी करने की जरूरत नहीं है।

अधिकारियों ने समझाने का प्रयास किया तो ग्रामीण अपशब्दों का प्रयोग करने लगे। टीम गांव से वापस हो गई। इसके बाद थाने पहुंचकर सहायक चकबंदी अधिकारी सूर्यनाथ यादव ने भीटी थाने में चार लोगों के विरुद्ध तहरीर दे दी। पुलिस ने आरोपी प्रहलाद सिंह पुत्र केशरी सिंह, प्रमोद व विनोद पुत्र गण रामयज्ञ, सोनू पुत्र फूलचन्द्र के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें