फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदा से करा रहे माइनर की सफाई

Sat, 26 Sep 2015 11:49 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अवर्षण के चलते सूूख रही लगभग 500 बीघा धान की फसल को बचाने के लिए किसानों ने पैसा एकत्रित किया और अब जेसीबी मशीन लगाकर सफाई कराने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


मालूम कि बनगांव डिहवा के ग्रामीण शुकलहिया माइनर से जुड़े हैं। इस माइनर से शुकलहिया, डिहवा, बनगांव, रम्मनपुर, सतरही, मरथुआ व झलरिया आदि गांवों के ग्रामीण अपनी फसलों की सिंचाई करते हैं। नहर विभाग की उदासीनता के चलते लम्बे समय से ठीक ढंग से माइनर की सफाई नहीं हुई।

यदि होती भी है तो सिर्फ खानापूर्ति कर छोड़ दिया जाता है। इससे माइनर जल्द ही बालू से जाम हो जाती है। इससे टेल तक पानी नहीं पहुंच पाता। पिछले कई दिनों से ग्रामीण नहर विभाग से माइनर की सफाई कराने की मांग कर रहे थे। परन्तु न तो इस तरफ नहर विभाग ने ध्यान दिया, और न ही प्रशासन ने।
विज्ञापन


अवर्षण के चलते किसानों के बीच अब सिंचाई का संकट पैदा हो गया है। डीजल चालित इंजनों से सिंचाई करना किसानों को काफी महंगा पड़ रहा है। ऐसे में किसानों ने चंदा लगाया, और अब जेसीबी मशीन से माइनर की सफाई कराने की पहल शुरु कर दी है।

लगभग एक किलोमीटर की दूरी में सफाई भी करा डाली है। क्षेत्र के अनिल सिंह ने नहर विभाग की उदासीनता से पर गहरी नाराजगी जाहिर की है। डिहवा के सोहन प्रसाद सहित अन्य लोगों ने बताया कि कई बार ग्राम प्रधान से भी मनरेगा के तहत माइनर की सफाई कराने की मांग की गई, लेकिन उन्होंने भी ध्यान नहीं दिया। ॉ
विज्ञापन


इससे 500 बीघा से अधिक धान की फसल प्रभावित हो रही है। कहा कि इसका खामियाजा आगामी चुनाव में जनप्रतिनिधियों को भी भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें