फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: किसानों से एग्रीमेंट पर ट्रैक्टर लेकर बेचने वाले गिरोह के सदस्य गिरफ्तार

Thu, 01 May 2025 10:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
कूटरचित दस्तावेज तैयार कर ट्रैक्टर बेचने वाले गिराहे के सदस्य के साथ पु​लिस अफसर। 
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। एग्रीमेंट पर ट्रैक्टर लेकर जाली दस्तावेज तैयार उसे बचने वाले गिरोह के सरगना समेत पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनकी निशानदेही पर अंबेडकरनगर व अयोध्या के किसानों से ऐंठे गए करीब एक करोड़ 30 लाख रुपये कीमत के 19 ट्रैक्टर, कूटचरित दस्तावेज बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने पुलिस लाइन में घटना का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी किसानों से उनका ट्रैक्टर एग्रीमेंट पर लेते थे। इसके बाद जाली दस्तावेज बनाकर उसे बेच देेते थे। बीते माह अहिरौली के गांव मिझौड़ा का राजबहादुर यादव गत वर्ष भीटी के गांव रासलपारा के इंद्रनारायण उर्फ राजू दूबे, अंजू द्विवेदी, राजमणि, इकेश दूबे, प्रतापीपुर के विनोद तिवारी, उमाकांत तिवारी, अहिरौली के गांव भगोला के रामनरेश पांडेय, अशरफपुर बरवा के अंकुर गोस्वामी, अंजू दूबे, भीटी के गांव बसोहरी के हेमंत दूबे आदि किसानों ने सीओ कार्यालय पहुंच कर उनका ट्रैक्टर ट्राॅली व रोटावेटर किसी सोनू नाम से कांट्रेक्ट को देने की बात बताई।
बताया कि आरोपी ने उनसे ट्रैक्टर को सुल्तानपुर जिले में मिट्टी पटाई के कार्य के लिए लेने बात कहकर एग्रीमेंट पर लिया था। पांच माह तक किराया देने के बाद बीते वर्ष अगस्त माह से किराया देना बंद कर दिया। किसान जब उससे रुपये मांगते तो वह बहाने बनाता। जब सभी ने दबाव बनाया तो ट्रैक्टर गायब कर फरार हो गया था। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था। इसके बाद घटना के खुलासे के लिए पुलिस व स्वाॅट टीम को लगाया गया था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अयोध्या जिले के नाहरपुर निवासी सरगना सोनू यादव, इसी जनपद के महराजगंज के मड़ना निवासी अनिल कुमार, हैदरगंज के माझा सोनावा निवासी रामचंद्र और अंबेडकरनगर के अहिरौली मिझौड़ा निवासी राजबहादुर यादव और जलालपुर के विशंभरपुर निवासी रविकांत उर्फ रिंकू यादव को भीटी के अताउल्ला नाऊपुर प्राइमरी स्कूल के पास से दोपहर 12 बजे के करीब गिरफ्तार कर लिया गया। इनमें सोनू यादव, अनिल व राजबहादुर के खिलाफ पहले से ही मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें