फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: हवा भरने वाली टंकी फटने से मैकेनिक की मौत

विज्ञापन
आलोक वर्मा (फाइल फोटो)
विज्ञापन
अंबेडकरनग। अकबरपुर क्षेत्र के त्रिमुहानी बाजार में पंचर बनाने की दुकान पर मंगलवार की शाम हवा भरने की टंकी में ब्लास्ट होने से आलोक वर्मा (32) की मौत हो गई। हादसे के बाद से उनके परिवार में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन

अकबरपुर के उकरा दुल्लापुर निवासी आलोक वर्मा अपने पिता जगराम वर्मा के साथ त्रिमुहानी बाजार में स्थित दुकान में शाम करीब छह बजे वे एक वाहन में हवा भर रहे थे। हवा भरने के बाद जैसे ही उन्होंने इंजन बंद करने का प्रयास किया, टंकी अचानक तेज धमाके के साथ फट गई। विस्फोट इतना भयंकर था कि आलोक का दाहिना पैर शरीर से अलग हो गया और उनके सिर तथा शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।
तेज धमाका सुनकर आसपास के लोग तुरंत दुकान की ओर दौड़ पड़े। स्थानीय लोगों की मदद से परिजनों ने आलोक को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। उनकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। देर रात इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

पति की मौत की खबर सुनते ही मालती देवी अचेत हो गईं। पिता जगराम वर्मा और मां मालती देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की दो साल की बेटी कृष्णा पटेल है। इंस्पेक्टर संतोष सिंह ने बताया कि टंकी फटने से युवक की मौत हुई है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें