फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: गणित ने उलझाया, हिन्दी व सामान्य ज्ञान आसान

Sun, 15 Mar 2026 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
शहर के रमाबाई राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में परीक्षा में प्रवेश से पहले मेडल डिटेक्टर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के दस परीक्षा केंद्रों पर रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजित दरोगा भर्ती परीक्षा में गणित के सवालों ने कई अभ्यर्थियों को उलझा दिया। हालांकि, सामान्य ज्ञान और हिंदी के प्रश्न परीक्षार्थियों के लिए अपेक्षाकृत आसान रहे।
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह सात बजे से ही परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया था, जहां अभ्यर्थियों की गहन तलाशी के बाद ही प्रवेश दिया गया।
परीक्षा शहर के बीएन इंटर कॉलेज, बीएन केबी पीजी कॉलेज और रमाबाई राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय सहित कुल दस केंद्रों पर आयोजित की गई।
इन केंद्रों पर अमेठी, सुल्तानपुर, रायबरेली, हरदोई, कानपुर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, सीतापुर और लखीमपुर खीरी जैसे दूरदराज के जिलों से भी अभ्यर्थी पहुंचे थे। अर्चित यादव, अर्चना वर्मा आदि ने बताया कि गणित का प्रश्नपत्र हल करने में समय लगा।
विज्ञापन

महिला अभ्यर्थियों की जांच महिला कर्मियों द्वारा की गई, जिसमें उनसे जूते उतरवाकर और जूड़े खुलवाकर यह सुनिश्चित किया गया कि कहीं कोई ईयरफोन या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण छिपाकर न ले जाया जा सके। सुबह आठ बजे के बाद परीक्षार्थियों को परीक्षा हॉल में प्रवेश मिला, जबकि परीक्षा सुबह दस बजे से दोपहर बारह बजे तक चली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें