फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: मास्टर साहब! पास कर दीजीए, नहीं तो घर वाले पढ़ाई बंद करवा देंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पांच केंद्रों पर चल रहा है। रविवार को जनता इंटर कॉलेज बड़ागांव में विज्ञान की उत्तर पुस्तिका में एक परीक्षक को 200 रुपये मिले, लेकिन कॉपी उत्तरों से भरी हुई थी। जांच की तो पता चला कि आधे जवाब गलत थे। माना जा रहा है कि इसी वजह से उसने रुपये रखे होंगे। विद्यार्थी ने पास करने की गुहार लगाई कि मास्टर साहब पास कर दीजिएगा नहीं तो घर वाले पढ़ाई बंद करवा देंगे। इतना ही नहीं किसी कॉपी में भविष्य बचाने की गुहार तो राधे-राधे जैसे वाक्य लिखे मिल रहे हैं। उधर, रविवार को भी मूल्यांकन केंद्रों पर 10 मुख्य परीक्षक और 616 परीक्षक अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के लिए बीएन इंटर कॉलेज अकबरपुर, सरदार पटेल इंटर कॉलेज लारपुर, संत कबीर इंटर कॉलेज सैदापुर, जीके जेटली इंटर कॉलेज और जनता इंटर कॉलेज बड़ागांव को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। मूल्यांकन कार्य की गंभीरता के बावजूद ड्यूटी में लगाए गए उप प्रधान परीक्षक एवं परीक्षक अनुपस्थित चल रहे हैं। रविवार को 53,712 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ, इनमें हाईस्कूल की 32,455 और इंटर की 21,257 उत्तर पुस्तिकाएं शामिल हैं। अब तक पांच मूल्यांकन केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 2,38,149 उत्तर पुस्तिकाएं जांची जा चुकी हैं, 1,39,776 अभी शेष हैं। डीआईओएस गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि 53,712 उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की गई है।

काली पट्टी बांधकर किया मूल्यांकन
बड़ागांव स्थित जनता इंटर कॉलेज के मूल्यांकन केंद्र पर शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर मूल्यांकन किया। मांगों के पक्ष में आवाज बुलंद की। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के जिला अध्यक्ष डॉ. विजय वर्मा ने बताया कि सरकार के वादे को याद दिलाने के लिए मूल्यांकन पूरा होने तक विरोध जारी रहेगा। इस मौके पर जिला कोषाध्यक्ष श्याम मोहन पटेल, सभाजीत, अनूप तिवारी, सच्चा राम, विमलेश तिवारी, रामकीर्ति चौधरी व अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें