फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: लखनऊ ने मऊ को हराकर जीती चैंपियनशिप

विज्ञापन
हैंडबाल प्रतियोगिता के फाइनल मुबाकले में मैदान पर दमखम दिखाते ​खिलाड़ी। सूचना विभाग
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। राज्य स्तरीय ओपन पुरुष हैंडबॉल प्रतियोगिता के अंतिम दिन रविवार को सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबले खेले गए, जिसमें लखनऊ की टीम ने मऊ को हराकर खिताबी पर कब्जा किया।
विज्ञापन

आखिरी दिन प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मैच मऊ एवं गोरखपुर के बीच खेला गया जिसमें मऊ ने 22-14 के अंतर से गोरखपुर को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं दूसरा सेमीफाइनल मैच लखनऊ एवं वाराणसी के बीच खेला गया जिसमें लखनऊ ने वाराणसी को 17-15 के अंतर से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। डीएम ने फाइनल मैच में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ किया। फाइनल मुकाबले में लखनऊ ने 25-18 के अंतर से मऊ को पराजित कर खिताब पर कब्जा कर लिया।
विजेता टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को 3100 रुपये (कुल 37,200 रुपये) नकद व उपविजेता टीम के प्रत्येक सदस्य को 2100 रुपये (कुल 25200 रुपये) डीएम ने दिए। हैंडबॉल संघ यूपी के महासचिव डॉ. आनंदेश्वर पांडे के निर्देश पर यूपी और जिला हैंडबॉल संघ ने डीएम को सम्मानित किया। राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आभास कुमार सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजक सचिव जिला हैंडबॉल संघ डाॅ. हनुमान सिंह व जिला क्रीड़ाधिकारी शीला भट्टाचार्य ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का होगा आयोजन
डीएम अविनाश सिंह ने कहा कि जल्द ही जनपद में राष्ट्रीय स्तर की हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन जाएगा। विजेता और उप विजेता टीमों को आकर्षक नकद पुरस्कार भी दिया जाएगा। पूरे देश के हैंडबॉल खिलाड़ी सम्मिलित होंगे पांच दिन तक पूरा जनपद खेल मय रहेगा और खासकर पूर्वांचल के खिलाड़ियों के लिए अच्छा प्लेटफॉर्म होगा।

निर्णायकों को भी किया गया सम्मानित
विभिन्न जनपद से आए निर्णायकों को बेहतर आयोजन के लिए सम्मानित किया गया। इसमें चंदौली के अमित कुमार पांडेय, वाराणसी के सूर्यभान, भदोही के मनोज कुमार यादव, वाराणसी के उज्ज्वल सोनकर, संत कबीरनगर के विमलेश ध्रुव, अयोध्या के पंकज यादव, वाराणसी के नवनीत सिंह, मुरादाबाद के परसुमान, अयोध्या के दीपक, अयोध्या के सचिन, वाराणसी के बीरबल शर्मा व विकास सोनकर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें