फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AmbedkarNagar: दहेज में पांच लाख व अपाचे न मिलने पर करने लगे उत्पीड़न, विवाहिता का गर्भपात करवाकर घर से निकाला

Thu, 19 Jun 2025 07:55 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकर नगर

सार

अंबेडकरनगर में दहेज में पांच लाख व अपाचे न मिलने पर ससुरालीजन विवाहिता का उत्पीड़न करने लगे। इसके बाद गर्भपात करवाकर घर से निकाल दिया। मामले में केस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अंबेडकरनगर में जहांगीरगंज की विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए उत्पीड़न करने एवं गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। जलालपुर के मैनपुर निवासी रोशनी यादव ने एसपी को शिकायती पत्र दिया। इसमें बताया कि उसका विवाह दो जुलाई 2023 को जहांगीरगंज के परवरडीह के रमेश चंद्र यादव से हुआ था। 

विज्ञापन


शादी के बाद ससुराल पहुंचने पर पति रमेश चंद्र सहित ससुर राम प्रसाद, सास बेना देवी, जेठानी मंजू यादव और ननद इसलावती ने दहेज की सामग्री को लेकर असंतोष जताया। करीब 12 दिन ससुराल में रहने के बाद वह मायके लौट आई। परिजनों की सलाह पर लगभग एक वर्ष बाद वह पुनः ससुराल गई। इस दौरान वह गर्भवती हो गई। 

आरोप है कि गर्भवती होने पर पति रमेश चंद्र ने उसे जबरन गर्भपात की दवा खिला दी। इसके बाद ससुराल पक्ष के लोग फिर पांच लाख रुपये नकद व एक अपाचे मोटरसाइकिल की मांग करने लगे। मना करने पर उसके साथ लगातार मारपीट व मानसिक उत्पीड़न किया जाने लगा।
विज्ञापन


आरोप है कि एक जनवरी 2025 को सुबह आठ बजे पति रमेश चंद्र सहित सभी ससुरालीजनों ने उसके कपड़े, जेवरात छीनकर घर से बाहर निकाल दिया। साथ ही बिना दहेज की मांग पूरी होने पर लौटने पर जान से मारने की धमकी भी दी। वह किसी तरह मायके पहुंची। परिजनों को घटना की जानकारी दी। 

बाद में उसके पिता व रिश्तेदारों ने ससुराल पक्ष से बातचीत की कोशिश की। पंचायत की कोशिशें भी विफल साबित हुईं। एसपी के आदेश पर जहांगीरगंज पुलिस ने पति सहित पांच ससुरालीजनों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें