फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज को लेकर विवाहिता की हत्या

Thu, 02 Jul 2015 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अकबरपुर थाना क्षेत्र में मदाराबाद में भी एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विवाहिता के पति नवनीत के अनुसार उसकी 28 वर्षीय पत्नी माधुरी ने बुधवार रात कमरे की छत से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला का शव भूमि पर पड़ा हुआ मिला।
विज्ञापन


इस बीच सूचना मिलने पर महिला के पिता अकबरपुर थाना क्षेत्र के डोमनेपुर गांव निवासी लल्लनप्रसाद व भाई अविनाश भी गांव पहुंचे। लल्लनप्रसाद ने ससुरालजनों पर दहेज के लिए हत्या किए जाने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बाद में महिला के पिता लल्लनप्रसाद ने थाने पहुंचकर केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। इसमें कहा गया कि वर्ष 2008 में उसने अपनी माधुरी का विवाह मदाराबाद गांव निवासी नवनीत के साथ किया था। उस समय उसने अपनी क्षमता से भी अधिक दहेज दिया था।
विज्ञापन


हालांकि कुछ दिनों के बाद ही माधुरी को और दहेज लाने के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। इसके लिए उसकी अक्सर पिटाई भी की जाती थी। बताया कि बुधवार देर शाम उसे फोन पर बताया गया कि माधुरी की तबियत काफी खराब है। देर रात बताया गया कि माधुरी ने आत्महत्या कर ली है।

आरोप लगाया कि ससुरालीजनों ने उसकी पुत्री की हत्या कर दी गई है। उसे आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया। एसओ योगेश शाह ने बताया कि महिला के आठ वर्षीय पुत्र आकाश ने पूछताछ के दौरान बताया कि उसके पिता अक्सर उसकी मां की पिटाई किया करते थे। बताया कि मौके पर घर पर मात्र महिला का पति ही मौजूद मिला। अन्य परिवारीजन घर से भागे हुए हैं। तहरीर मिली है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें