फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्ण लॉकडाउन के पहले दिन सन्नाटे में डूबी बाजारें

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। 55 घंटे के संपूर्ण लॉकडाउन के पहले दिन शनिवार को एक बार फिर से समूचा जिला सन्नाटे में डूब गया। सड़कें वीरान रहीं तो दुकानें बंद होने के चलते छोटे-बड़े बाजार भी सन्नाटे में डूबे रहे। जिला मुख्यालय से लेकर जिले के कई अन्य प्रमुख मार्गों पर जगह-जगह बैरीकेडिंग की गई थी जहां तैनात पुलिसकर्मी किसी को भी आवागमन नहीं करने दे रहे थे। अत्यंत जरूरी काम से निकले लोगों को ही बैरीकेडिंग पार करने दिया जा रहा था। डीएम व एसपी लगातार भ्रमण कर जगह-जगह तैनात पुलिस कर्मियों को लॉकडाउन का शत-प्रतिशत पालन कराने का निर्देश दे रहे थे।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने 55 घंटे के संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की थी। पहले दिन शनिवार को संपूर्ण लॉकडाउन का पूरा असर दिखा। अकबरपुर नगर से लेकर जिले की अन्य छोटे-बड़े बाजार जहां सन्नाटे में डूबे रहे, वहीं सड़कों पर भी आवागमन लगभग पूरी तरह ठप रहा। बहुत जरूरी काम पड़ने पर ही लोग घर से निकले। दुकानें बंद होने से जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के बाजार पूरी तरह सन्नाटे में डूबे रहे।
लॉकडाउन का शत-प्रतिशत पालन कराने के लिए अकबरपुर नगर के पुराने तहसील तिराहा, पटेलनगर तिराहा, बस स्टेशन क्षेत्र, फव्वारा तिराहा, दोस्तपुर चौराहा, मालीपुर तिराहा, पहितीपुर तिराहा व शहजादपुर चौक के अलावा जिले के अन्य प्रमुख मार्गों पर जगह-जगह बैरीकेडिंग कर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। बैरीकेडिंग के आरपार किसी को भी नहीं आने-जाने दिया जा रहा था।
विज्ञापन

सिर्फ बहुत जरूरी काम से निकले लोगों को ही बैरीकेडिंग पार करने दिया जा रहा था। इस बीच लॉकडाउन के चलते शनिवार को रोडवेज की बसें बस स्टेशन से बाहर नहीं निकलीं। एआरएम कमाल अहमद खां ने बताया कि लॉकडाउन के चलते शासन द्वारा जारी गाइड लाइन के अनुसार शनिवार को बसों का संचालन पूरी तरह ठप रहा।
लॉकडाउन का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के लिए शनिवार सुबह से ही जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र व एसपी आलोक प्रियदर्शी लगातार जिले के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करते रहे। जिला मुख्यालय के अलावा अन्य प्रमुख मार्गों पर लगी बैरीकेडिग पर पहुंचकर जायजा लिया। इसके साथ ही वहां तैनात पुलिस कर्मियों को लॉकडाउन का शत-प्रतिशत पालन कराने का निर्देश दिया। कहा गया कि यदि कोई लॉकडाउन का उल्लंघन करता मिले तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। निर्देशित किया गया कि बिना मास्क के निकलने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें