अंबेडकरनगर। अहिरौली थाना अंतर्गत कटेहरी निवासी एक महिला गुरुवार देर शाम चूल्हे पर खाना बनाने के दौरान निकली चिंगारी से लगी आग से बुरी तरह झुलस गई। जिला अस्पताल में प्रारंभिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल अयोध्या रेफर कर दिया गया।
जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार परिवारीजन ने बताया कि गांव निवासी शकुंतला देवी (45) गुरुवार देर शाम चूल्हे पर खाना बना रही थी। इसी बीच चिंगारी निकली और उसके कपड़े पर गिर पड़ी। इससे कपड़े में आग लग गई।
पहले तो उसने खुद ही आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इस पर गुहार मचा दिया। मौके पर पहुंचे घरवालों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। स्थानीय इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल अयोध्या रेफर कर दिया गया।