फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनयू कांड के विरोध में निकाला मार्च

Sat, 20 Feb 2016 11:25 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार दोपहर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भाजपा कार्यकर्ता अकबरपुर नगर के पटेलनगर तिराहा पर एकत्र हो गए। बीते दिनों जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में हुए देश द्रोह कांड के विरोध में हाथों में विभिन्न प्रकार के स्लोगन लिखी तख्तियां लिए कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष शिवनायक वर्मा के नेतृत्व में पदमार्च करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष वर्मा ने कहा कि जेएनयू में बीते दिनों जो घटना हुई, वह अत्यंत निंदनीय व चिंताजनक है। घटना के बाद जिस तरह इसे राजनीतिक हवा दी जा रही है, वह और भी खतरनाक है। मामला किसी राजनैतिक दल या किसी विशेष व्यक्ति से जुड़ा नहीं है, बल्कि देश से जुड़ा है।

ऐसे में सभी को गंभीरतापूर्वक एकजुट होकर इसका विरोध करना चाहिए न कि राजनीति। वरिष्ठ नेता रमाशंकर सिंह व मनोज मिश्र ने कहा कि देश हित के मामले में जिस तरह से विभिन्न दलों द्वारा घटिया राजनीति की जा रही है, वह अत्यंत चिंताजनक है। इस मामले में पुलिस को सभी दोषी लोगों की अविलंब गिरफ्तारी तय करनी चाहिए।
विज्ञापन


इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष रामप्रकाश यादव, वरिष्ठ नेता इंद्रमणि शुक्ल, रुद्रप्रसाद उपाध्याय, रामचंदर उपाध्याय, ज्ञानेंद्र पाण्डेय, मनोज गुप्त, अमरनाथ सिंह, सुदीप मिश्र, कपिलदेव, कुलदीप सिंह, श्यामबाबू, संजू देवी व हरीश शुक्ल आदि मौजूद रहे। बाद में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एडीएम रामसूरत पाण्डेय को सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें