फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं चालू हुए सिमकार्ड

Sat, 20 Feb 2016 11:22 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को हाईस्कूल वाणिज्य व इंटरमीडिएट अर्थशास्त्र व हिंदी द्वितीय प्रश्रपत्र जैसे प्रमुख विषयों की परीक्षा होने के बावजूद शिक्षा विभाग के सभी पांच सचल दल सड़क पर नहीं उतर सके। जो टीम निकली भी, उसने भी जांच के नाम पर महज औपचारिकता ही निभाई।
विज्ञापन


परीक्षा संबंधित जानकारियां बोर्ड को देने के लिए केंद्र व्यवस्थापकों को दिया गया सिम कार्ड शनिवार को भी कार्य नहीं कर सका। उधर शनिवार को हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के कुल 44 हजार 280 परीक्षार्थियों को बैठना था, जिसमें 4431 ने परीक्षा नहीं दी।

शनिवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल वाणिज्य व इंटरमीडिएट अर्थशास्त्र प्रथम प्रश्र पत्र तथा द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट हिंदी द्वितीय प्रश्रपत्र की परीक्षा हुई। दोनों ही पालियों में जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित परीक्षा केंद्रों पर साइलेंट नकल का बोलबाला रहा।
विज्ञापन


कुछ परीक्षा केंद्रों पर तो बाकायदा पर्ची से नकल हुई। भीटी तहसील क्षेत्र के कई परीक्षा केंद्रों पर दोनों ही पालियों में बोलकर प्रश्रपत्र हल कराया गया। इसे नकल माफियाओं के मजबूत नेटवर्क का ही परिणाम कहा जाएगा कि शनिवार को भी शिक्षा विभाग के सभी पांच सचल दलों को वाहन नहीं उपलब्ध हो सका, जिससे दो टीमें सड़क पर नहीं उतर सकीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें