फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर में युवक की मौत

Thu, 03 Dec 2015 11:13 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक आजमगढ़ जनपद के बागबहार पवई गांव निवासी अक्षय कुमार (25) व विनय कुमार (22) पुत्रगण अर्जुन प्रसाद गुरुवार सुबह एक ही बाइक से अंबेडकरनगर के जलालपुर स्थित अपने रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। कर्बला कासिमपुर के निकट सामने से आ रही एक अन्य बाइक की उनसे टक्कर हो गई।
विज्ञापन


इससे दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी बाइक पर सवार युवक बाल बाल बच गया। जब तक घायलों को इलाज के लिए सीएचसी जलालपुर ले जाया जाता तब तक अक्षय की घटनास्थल पर ही मौत हो चुकी थी। गंभीर हालत में विनय को सीएचसी जलालपुर ले जाया गया।

यहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना परिवारीजनों को दी गई।
विज्ञापन


उधर अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में एक वृद्ध समेत तीन लोग घायल हो गए। राधेश्याम (70) पुत्र घनश्याम निवासी भीटी बुधवार देर शाम बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

सुल्तानपुर जिले के के जयसिंहपुर गांव निवासी बजरंग बहादुर (22) पुत्र रामनिहोर बुधवार देर शाम बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट पहुंचने पर एक अन्य बाइक की टक्कर से घायल हो गया।

वीरेंद्र (25) पुत्र कन्हैया निवासी गोंडा बुधवार देर शाम बसखारी बाजार में सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वीरेंद्र विश्व प्रसिद्ध किछौछा दरगाह दर्शन के लिए आया हुआ था। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें