फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उल्लास से मनाई गई महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती सोमवार को उल्लास से मनाई गई। भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने विभिन्न परिषदीय स्कूलों में पहुंचकर छात्र-छात्राओं को फल व स्टेशनरी वितरित की। विभिन्न संगठनों ने भी महात्मा ज्योतिबा फुले को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी ने जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में महात्मा ज्योतिबा फुले के चित्र पर माल्यार्पण किया। कहा कि उनका जीवन संघर्षों का गवाह है। समाज में शिक्षा की अलख जगाकर सभी को जागरूक करने का उनका प्रयास सदैव प्रेरक बना रहेगा। बाद में सामाजिक न्याय पखवाड़ा के तहत कटेहरी मंडल के प्राथमिक विद्यालय लोकापुर में अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ. विनोद कुमार ने बच्चों को फल व स्टेशनरी सौंपी। पूर्व जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा ने प्राथमिक विद्यालय रसूलपुर हरिजन में बच्चों को स्टेशनरी सौंपते हुए सामाजिक न्याय दिलाने में भाजपा सरकार के प्रयासों पर प्रकाश डाला।
महात्मा ज्योतिबा फुले दिवस कार्यक्रम के जिला संयोजक रामशबद यादव ने बताया कि सभी सभी 23 मंडल के एक-एक अनुसूचित जाति बाहुल्य प्राथमिक विद्यालयों में जयंती उल्लास के साथ मनाई गई। कंपोजिट विद्यालय बेवाना में पूर्व मंत्री धर्मराज निषाद के नेतृत्व में मंडल मीडिया प्रभारी अतुल द्विवेदी, अशरफीलाल निषाद व कंदन आदि ने बच्चों कॉपी बांटीं। जलालपुर के प्राथमिक विद्यालय मधुपुर में किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रामकिशोर ने छात्र-छात्राओं को कॉपी और पेंसिल दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें