फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: माफिया ने खनन अधिकारी को घेरा, ट्रैक्टर ट्रॉली छुड़ाई

Wed, 15 Jul 2026 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
बसखारी के ग्राम बीबीपुर के निकट नहर किनारे लगा बालू का ढेर। 
विज्ञापन
अंबेडकरनगर/बसखारी। बसखारी इलाके में अवैध खनन की शिकायत पर पहुंचे जिला खनन अधिकारी कमलेश साहू व उनकी टीम को माफिया ने घेर लिया। माफिया ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और एक ट्रैक्टर ट्रॉली छुड़ाकर ले गए। हालांकि, एक जेसीबी को सीज किया गया है। खनन अधिकारी ने बसखारी थाने में जेसीबी चालक व मालिक समेत आठ-10 अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन



जिला खनन अधिकारी की तहरीर के अनुसार सोमवार रात करीब 10:18 बजे अवैध खनन की शिकायत मिलने पर उन्होंने अपनी टीम के साथ बसखारी के ग्राम बीबीपुर स्थित नहर का निरीक्षण किया। मौके पर जेसीबी और तीन-चार ट्रैक्टर ट्रॉलियों से नहर की सिल्ट का अवैध खनन होता मिला। टीम ने वाहनों को रोकने का प्रयास किया तो चालक भागने लगे। इस दौरान एक ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़कर उस पर होमगार्ड को तैनात किया गया। अन्य वाहनों का पीछा किया गया।

करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद टीम ने जेसीबी को पकड़ लिया। चालक की पहचान रंगीला निवासी सुलेमपुर परसावा, टांडा के रूप में हुई। वाहन स्वामी की पहचान कप्तान सिंह निवासी दशरैचा बसखारी के रूप में हुई है। खनन अधिकारी के अनुसार जब पकड़े गए वाहनों को थाने लाया जा रहा था, तभी ग्राम मसड़ा के पास चौपहिया वाहनों से आए 8-10 अज्ञात लोगों ने रास्ता रोक लिया।
विज्ञापन


आरोप है कि उन्होंने गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी दी और एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को छुड़ाकर भगा ले गए। चर्चा है कि इस दौरान हवाई फायरिंग भी की गई। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। इस मामले खनन अधिकारी की तहरीर के आधार पर जेसीबी चालक, वाहन स्वामी समेत आठ से 10 अज्ञात के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा डालने, अवैध खनन और सरकारी राजस्व की चोरी की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज हुई है। इंस्पेक्टर भूपेंद्र सिंह की ओर से घटना में शामिल अन्य लोगों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए चालक व वाहन स्वामी से पूछताछ हो रही है।

राजेसुल्तानपुर में हुई थी खनन अधिकारी की पिटाई
मार्च 2015 में राजेसुल्तापुर क्षेत्र में गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे के सर्विस लेन पर चेकिंग के दौरान जिला खनन अधिकारी कमलेश साहू ने मौरंग लदे ट्रेलर को चेकिंग के लिए रोका था। चालक भोला ने बिहार सरकार से जारी खनिज परिवहन चालान दिखाया गया। इसके बाद इंटरस्टेट ट्रांजिट पास (आईएसटीपी) मांगा गया तो उसने न होने की बात कही। चालान जमा करने को कहने पर ट्रेलर मालिक सत्य प्रकाश सिंह निवासी बड़ागांव मुबारकपुर आजमगढ़ ने खनन अधिकारी की पिटाई कर दी थी। इस मामले में राजेसुल्तानपुर में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें