फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: प्रेमिका के साथ पति को रंगेहाथ पकड़ा, सड़क पर हाथापाई

Wed, 15 Jul 2026 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर क्षेत्र में मंगलवार को एक व्यक्ति के कथित प्रेम संबंध को लेकर सड़क पर हंगामा हो गया। पत्नी और बेटी ने पीछा कर उसे एक महिला के साथ पकड़ लिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो हाथापाई में बदल गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, व्यक्ति मंगलवार को घर से जलालपुर गाड़ी बनवाने की बात कहकर निकला था। पत्नी को शक होने पर वह बेटी के साथ उसका पीछा करते हुए अकबरपुर स्थित हाइडिल के सामने पहुंची। वहां पति एक महिला के साथ मिला। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद बढ़ने पर पत्नी और बेटी ने महिला के साथ मारपीट की। बीच-बचाव के दौरान व्यक्ति और उसकी पत्नी-बेटी के बीच भी हाथापाई हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को कोतवाली ले गई। वहां दोनों पक्षों से पूछताछ की गई। बताया जा रहा है कि संबंधित महिला भी विवाहित है और व्यक्ति के पड़ोस में रहती है।
विज्ञापन


दोनों के बीच लंबे समय से संबंध होने की चर्चा है। महिला घर से दवा लेने की बात कहकर निकली थी। संबंधित व्यक्ति जलालपुर क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय चिलवनिया में अनुचर के पद पर कार्यरत बताया गया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से बातचीत की जा रही है। अभी किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें