फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों को शिक्षा के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। ग्रामोदय आश्रम स्नातकोत्तर महाविद्यालय वीरसिंहपुर सरैया सया में शिविरार्थी छात्र-छात्राओं की ओर से छठे दिन चयनित गांवों में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान मतदान के साथ शिक्षा के प्रति ग्रामीणों को प्रेरित किया गया। छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक तथा अन्य कार्यक्रमों द्वारा सभी को मतदान करने तथा शिक्षा हासिल करने के लिए प्रेरित किया। नागरिकों से आह्वान किया कि वे अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाएं। साथ ही चुनाव के समय मतदान की महत्ता को भी समझाया।
विज्ञापन

ग्रामोदय आश्रम पीजी कॉलेज में आयोजित शिविर के छठे दिन शिविरार्थियों ने चयनित गांवों में पहुंचकर जागरूकता अभियान चलाया। ग्रामीणों को शिक्षा व मतदान के महत्व को बताया। कहा कि अपने शौक को तरजीह देने के बजाए बच्चों की शिक्षा पर ज्यादा जोर देना चाहिए। शिविरार्थियों ने ग्रामीणों को मतदान का महत्व भी समझाया। कहा कि मतदान कर हम सिर्फ पांच वर्ष के लिए एक सरकार का चुनाव नहीं करते, बल्कि उस सरकार के पांच वर्ष के कार्यकाल से हमारे जीवन की दशा व दिशा को भी तय करता है।
इससे पहले कार्यक्रमाधिकारी डॉ. शैलेंद्र सिंह ने शिविरार्थियों को शिक्षा की उपयोगिता व मतदान के महत्व के बारे में विस्तार से समझाया। प्राध्यापक दिनेशचंद्र तिवारी ने भी छात्र-छात्राओं को कई बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर डॉ. अमित मिश्र, ज्योति दुबे, अवनीश मिश्र, डॉ. विनोद कुमार तिवारी, नीरज मिश्र, सुरभि तिवारी, कालीसहाय पाठक व डॉ. केतकी सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें