फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: घर-घर जाकर लोगों को किया जागरूक

Tue, 09 Dec 2025 10:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। नगर पालिका परिषद की ओर से मंगलवार को अमरौला वार्ड में सफाई और जागरूकता अभियान चलाया गया। सुबह से ही सफाई कर्मचारी वार्ड में पहुंचे और सड़कों, गलियों व सार्वजनिक जगहों पर जमा कूड़ा साफ किया।
विज्ञापन

अभियान के दौरान उन जगहों को पहले साफ किया गया, जहां लंबे समय से कचरा जमा था। सफाई वाहन और उपकरणों की मदद से कूड़ा हटाया गया। टीम ने घर-घर जाकर लोगों से बात की और बताया कि सड़क पर या नाली में कूड़ा फेंकने से गंदगी और बीमारी बढ़ती है। पालिका टीम ने लोगों से प्लास्टिक के उपयोग को कम करने की सलाह दी। बच्चों और युवाओं को भी स्वच्छता के लिए जागरूक रहने और दूसरों को जागरूक करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें