फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिरों में हुई मां चंद्रघंटा की पूजा, श्रद्धालुओं ने टेका माथा

विज्ञापन
अंबेडकरनगर के रतनपुर मोहल्ले में स्थित मंदिर में पूजन अर्चन करते श्रद्धालु - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मंगलवार को भक्तों ने मां दुर्गा के चंद्रघंटा स्वरूप की आराधना की। सुबह से ही माता के मंदिरों में भक्तों की कतारें लग गईं। लोगों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मां से मंगलकामना की। यह सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। घरों में भी लोगों ने श्रद्धा के साथ हवन-पूजन किया। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक भक्तों में नवरात्र को लेकर जबरदस्त आस्था और उल्लास दिख रहा है। कई मंदिरों व स्थानों पर श्रद्धालुओं को प्रसाद भी वितरित किया गया।
विज्ञापन

नवरात्र में कई लोग पहला व अष्टमी का व्रत रखते हैं, वहीं तमाम भक्त नौ दिन व्रत रखते हैं। भक्त माता के स्वरूपों की घर व मंदिर पहुंचकर आराधना कर रहे हैं। मंगलवार को नवरात्र के तीसरे दिन मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप चंद्रघंटा की विशेष पूजा-अर्चना श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पहुंचकर की। हाथों में पूजा की थाली लिए महिलाएं व युवतियों के साथ ही पुरुष श्रद्धालु भी सुबह से ही मंदिर पहुंचकर पूजन-अर्चन में लीन रहे। बच्चों की आस्था भी देखते ही बनी। मां चंद्रघंटा के जयकारों व भक्ति से सराबोर गीतों से समूचा माहौल भक्तिमय हो गया।
नवरात्र पर्व के मद्देनजर मंदिरों में सुबह-शाम होने वाली आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर न सिर्फ मां के चरणों में मात्था टेक रहे, बल्कि मंगलकामना भी कर रहे है। ंजिला मुख्यालय स्थित काली मंदिर के पुजारी अवधेश दास ने बताया कि मंदिर में हर दिन सुबह-शाम आरती होती है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग ले रहे हैं। अकबरपुर नगर पालिका परिषद के पास स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी शेषनाथ तिवारी ने कहा कि सिद्धपीठ के नाम से प्रसिद्ध इस मंदिर में हर दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजन-अर्चन के लिए पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं को कोई मुश्किल न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें