फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभिन्न गड़बडिय़ों के चलते खारिज हुए 7 प्रत्याशियों के नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जलालपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मंगलवार को सभी नामांकन पत्रों की जांच हुई। इसमें अनेक गड़बड़ियों के चलते चार निर्दल प्रत्याशी समेत कुल सात प्रत्याशियों के नामांकन-पत्र को निरस्त कर दिया गया। ऐसे में अब कुल 13 प्रत्याशी मैदान में हैं। तीन अक्तूबर को नाम वापसी प्रक्रिया के बाद उसी दिन चुनाव चिह्न का आवंटन होगा।
विज्ञापन

जलालपुर विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर 23 सितंबर से 30 सितंबर तक नामांकन करने की प्रक्रिया चली। 30 सितंबर को संपन्न हुए नामांकन कार्य के बाद सपा, भाजपा, बसपा व कांग्रेस समेत कुल 20 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। मंगलवार एक अक्तूबर को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नामांकन पत्रों की जांच हुई। अपराह्न तक चली नामांकन पत्रों की जांच के बाद चार निर्दल प्रत्याशियों समेत कुल सात प्रत्याशियों के नामांकन पत्र विभिन्न गड़बड़ियों के चलते रद्द कर दिए गए।
सूचना विभाग के लिपिक पुष्पेंद्र शर्मा ने बताया कि जिन प्रत्याशियों के नामांकन पत्र रद्द किए गए, उनमें जनअधिकारी पार्टी विनय कुमार मौर्य, राष्ट्रवादी पार्टी के राममधुर, मौलिक अधिकार पार्टी के रवींद्रनाथ के साथ ही चार निर्दल प्रत्याशी जितेंद्र कुमार, शाह हुसैन, नीरज कुमार व विजय बहादुर शामिल हैं।
विज्ञापन

सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानी डॉ. महेशचंद्र द्विवेदी ने बताया कि कुल 20 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। जांच के बाद सात प्रत्याशियों के नामांकन पत्र विभिन्न गड़बड़ियों के चलते निरस्त कर दिया गया। अब सपा के सुभाष रॉय, भाजपा के डॉ. राजेश सिंह, बसपा की छाया वर्मा, कांग्रेस के सुनील मिश्र, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के अनिल कुंवर चौहान, पीस पार्टी के राशि उमर, आधी आबादी पार्टी की अरुणा सिंह, बहुजन मुक्त पार्टी के जगराम, जन अधिकार पार्टी के विनय कुमार, भासपा के रविकांत, कम्युनिस्ट पार्टी के अनिरुद्ध कुमार के अलावा निर्दल प्रत्याशी रामनिहोर टाइगर, मुराद अली मैदान में हैं। उधर एडीएम अमरनाथ रॉय ने बताया कि तीन अक्तूबर को दोपहर तीन बजे तक नाम वापसी की प्रक्रिया होगी। इसके बाद चुनाव चिह्न आवंटित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें