फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं ने मोहा मन

विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। क्षेत्र के बाभनपुर में चातुर्मास व्रत कथा व लक्ष्मी महायज्ञ के दौरान मथुरा वृंदावन की रासलीला के मंचन का आयोजन किया गया। रासलीला में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और दर्शक पहुंचे।
विज्ञापन

शुभारंभ व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता ने किया। मथुरा से आये रासलीला के व्यास, भावेश महाराज के नेतृत्व में कलाकारों ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का जीवंत मंचन किया। मंचन में बाल कृष्ण की शरारतें, उनकी बाल सखाओं के साथ नटखटियां और गोपियों के साथ उनका माखन-दही के खेल ने दर्शकों का मन मोह लिया। प्रथम दृश्य में भगवान कृष्ण, नंदबाबा को गोकुल का दूध-दही गांव के बाहर न भेजने की सलाह देते दिखाए गए। बालकृष्ण की यह मिन्नत दर्शकों के लिए एक खास आकर्षण रही। इस दौरान भाजपा अयोध्या जिला प्रभारी डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी, आरएस गौतम, पवन कुमार वर्मा, सुरेंद्रनाथ उपाध्याय, माया अग्रहरि, अभिषेक निषाद, वरुण सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें