फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लैट रेट पर बिजली के लिए जगह-जगह बुनकरों ने बुलंद की आवाज

विज्ञापन
फोटो 6, अंबेडकरनगर के जलालपुर में फ्लैट रेट बिजली की मांग को लेकर जुलूस निकालते बुनकर। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
विद्युतनगर/जलालपुर। फ्लैट रेट पर बिजली मांग को लेकर मंगलवार को बुनकरों ने तहसील मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर अपनी आवाज बुलंद की। कहा कि शासन प्रशासन की उदासीनता के चलते लगातार बुनकरों का कामधंधा चौपट होता जा रहा है। सरकार बुनकरों के हितों को लेकर गंभीर नहीं है। इससे लगातार बुनकरों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। टांडा में बुनकर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष हाजी इफ्तेखार अहमद की अगुवाई में बुनकरों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा तो जलालपुर में ऑल इंडिया बुनकर फेडरेशन अध्यक्ष नदीम अंसारी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा गया। बुनकरों ने जल्द फ्लैट रेट बिजली की घोषणा दिए जाने की मांग की गई।
विज्ञापन

विद्युतनगर प्रतिनिधि के अनुसर फ्लैट रेट पर बिजली दिये जाने को मांग को लेकर उत्तर प्रदेश बुनकर महासभा के बैनर तले अध्यक्ष हाजी इफ्तेखार अहमद अंसारी के नेतृत्व में मंगलवार को बुनकरों ने अपनी आवाज बुलंद की। जुलूस निकालने के लिए सैकड़ों की संख्या में पावरलूम संचालक व बुनकर तलवापार के पास एकत्रित हुए। बुनकरों का कार्यक्रम था कि वह यहां से पैदल तहसील पहुंचेंगे। बुनकरों के इस कार्यक्रम की जानकारी लगते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया।
एसडीएम अभिषेक पाठक व सीओ संतोष कुमार स्वयं मौके पर पहुंचे, और बुनकरों का ज्ञापन लिया। कहा कि उनके ज्ञापन को शासन के पास भेजा जाएगा, उन्हें जुलूस निकालने की कोई जरूरत नही है। प्रशासन के आश्वासन के बाद बुनकरों ने जुलूस कार्यक्रम स्थगित कर दिया। प्रदेश अध्यक्ष हाजी इफ्तेखार अहमद अंसारी ने कहा कि इस समय फ्लैट रेट पर बिजली देने को लेकर तीन लाख पावरलूम बंद हैं। बीते 1 अगस्त से 1 जनवरी वाला शासनादेश लागू कर दिया गया, जो बुनकरों के साथ धोखा है। ऐसे में अब बुनकर चुप नही बैठेंगे। सरकार को अविलंब बुनकर हितों को ध्यान में रखते हुए फ्लैट रेट बिजली मुहैया कराना होगा। इस मौके पर शकील अहमद अंसारी, हफीज अनवर, महबूब आलम, दस्तगीर, अकबर अली, मुसीर आलम, मोहम्मद नदीम व खालिद मिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार ऑल इंडिया बुनकर फेडरेशन के तत्वाधान में मंगलवार को बुनकरों ने अध्यक्ष नदीम अंसारी के नेतृत्व मंगलवार को ऑल इंडिया फेडरेशन के तत्वाधान में बुनकरों ने अध्यक्ष नदीम अंसारी के नेतृत्व में जलालपुर नगर में जुलूस निकाल प्रदर्शन किया। इससे पहले अध्यक्ष के नेतृत्व में बुनकरों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम एमपी सिंह को सौंपा। इस मौके पर हाजी रसीद कौसर, सफीक साकिर, जमाल, अफजल, मोहम्मद शमीम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें