फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच तहसीलों में समस्याएं लेकर पहुंचे 650 फरियादी, 32 शिकायतों का निपटारा

विज्ञापन
फोटो 10, अंबेडकरनगर के जलालपुर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में पीड़ितों की फरियाद सुनते डीएम व ए? - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के पांच तहसील मुख्यालयों में मंगलवार को तहसील समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें 650 फरियादियों ने शिकायतें दर्ज कराईं। 32 शिकायतों का मौके पर निस्तारण हुआ। जलालपुर तहसील में समाधान दिवस की अध्यक्षता जिलाधिकारी ने की।
विज्ञापन

जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने फरियादियों से आह्वान किया कि जिले को कोरोना मुक्त करने के लिए सभी को अपनी जिम्मेदारी का पूरी ईमानदारी के साथ निर्वह्न करना होगा। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने कहा कि मौजूदा समय में नवरात्र पर्व चल रहा है, जबकि आने वाले दिनों में बारावफात व दीपावली पर्व है। इन्हें मिल-जुलकर मनाएं। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी ने गड़बड़ी करने का प्रयास किया तो सख्ती से निपटा जाएगा।
अपील करते हुए कहा कि यदि कहीं कोई संदिग्ध नजर आए तो इसकी जानकारी तत्काल जिम्मेदार अधिकारियों को दें। इस मौके पर कुल 252 शिकायतें आईं। 12 का मौके पर निस्तारण हुआ। इस दौरान सीडीओ घनश्याम मीणा, एसडीएम महेंद्रपाल सिंह आदि मौजूद रहे। भीटी प्रतिनिधि के अनुसार अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में कुल 129 शिकायतें आईं। पांच का मौके पर ही निस्तारण हुआ। इस दौरान एसडीएम भूमिका यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

अकबरपुर में समाधान दिवस एसडीएम मोईनुल इस्लाम की अध्यक्षता में हुआ। इसमें 124 फरियादियों ने अपनी शिकायत दर्ज कराई। मौके पर चार शिकायतों का निस्तारण हुआ। टांडा प्रतिनिधि के अनुसार, एसडीएम अभिषेक पाठक की अध्यक्षता में 62 फरियादियों ने शिकायतें दर्ज कराईं। सात शिकायतों का मौके पर निस्तारण हुआ। आलापुर प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम धीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 83 शिकायतें दर्ज हुईं। चार शिकायतों का मौके पर निस्तारण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें