फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: इलेक्ट्रिक वाहनों की मूल संरचना और बैटरी प्रबंधन पर व्याख्यान

Fri, 20 Feb 2026 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के विद्युत अभियांत्रिकी विभाग ने इलेक्ट्रिक वाहन व पर्यावरणीय सततता विषय पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसमें देश के विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों से आए विशेषज्ञों ने इलेक्ट्रिक वाहनों, नवीकरणीय ऊर्जा, स्मार्ट ग्रिड और पर्यावरणीय सततता पर व्याख्यान दिए।
विज्ञापन

अंतिम दिन आईआईटी लखनऊ डॉ. दीपक सिंह ने सौर पकाने व सुखाने की तकनीकों और सतत विकास पर समझाया। एनआईटी दुर्गापुर डॉ. ओमकार यादव ने इलेक्ट्रिक वाहनों के वर्गीकरण, घटकों व बैटरी प्रबंधन प्रणाली की जानकारी दी। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज बांदा डॉ. अनुराग चौहान ने स्टैंड-अलोन हाइब्रिड नवीकरणीय ऊर्जा प्रणाली में मांग प्रतिक्रिया की भूमिका के बारे में समझाया। कार्यशाला में समापन दिन तक कुल 17 तकनीकी सत्र आयोजित किए गए। इस दौरान कॉलेज के निदेशक प्रो. धनंजय सिंह और विद्युत अभियांत्रिकी विभागाध्यक्ष डॉ. एसपी सिंह ने सभी वक्ताओं व प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का समन्वय डॉ. सोनू कुमार, डॉ. संजय अग्रवाल और डॉ. लोकेश यादव ने किया। इस कार्यक्रम में मदन मोहन मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, प्रयागराज, मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय लखनऊ, यूपीईएस देहरादून सहित विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों के विशेषज्ञ शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें