फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सवालों में उलझे विद्यार्थी,1778 ने छोड़ी परीक्षा

Fri, 20 Feb 2026 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की पहली पाली में शुक्रवार को हुई हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा में 1778 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। कुल 36,689 पंजीकृत छात्रों में से 34,911 उपस्थित रहे। इस दौरान बच्चे मानचित्र संबंधी सवालों में उलझे रहे।
विज्ञापन

प्रथम पाली में हाईस्कूल की सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा में भी बड़ी संख्या में छात्र अनुपस्थित रहे। इस विषय में कुल 36,553 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 34,780 उपस्थित हुए। सामाजिक विज्ञान में 1,773 विद्यार्थी अनुपस्थित दर्ज किए गए।
वहीं, इंटरमीडिएट की एग्रोनॉमी परीक्षा में 136 पंजीकृत छात्रों में से 131 उपस्थित रहे। इस परीक्षा में पांच विद्यार्थी अनुपस्थित पाए गए।
डॉ. जेके जेटली इंटरमीडिएट कॉलेज शहजादपुर अकबरपुर में परीक्षा देने वाले छात्रों ने बताया कि सामाजिक विज्ञान के मानचित्र से संबंधित सवाल कठिन थे। कुछ छात्रों ने कहा कि वे मानचित्र के सवालों को हल नहीं कर पाए, जबकि कुछ को वे समझ में ही नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें