जलालपुर (अंबेडकरनगर)। कटका थाना क्षेत्र के हैदराबाद गांव में संचालित क्रेशर पर मजदूरी करने वाले मजदूर की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कटका थाना क्षेत्र के हैदराबाद गांव में शनिवार देर शाम उस समय अफरातफरी मच गई, जब गांव में संचालित गन्ना क्रेशर पर मजदूरी करने वाला मजदूर गया प्रसाद उर्फ अयोध्या (45) करंट की चपेट में आ गया। इससे मौके पर भगदड़ मच गई। बताया जाता है कि वह क्रेशर चालू करने के लिए बोर्ड में लगे स्विच को ऑन कर रहा था। इस दौरान वह करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गया।
गयाप्रसाद को जब तक कहीं उपचार के लिए ले जाया जाता, तब तक उसने दम तोड़ दिया। कटका पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अयोध्या जनपद के गोसाईगंज का निवासी था। बाद में सूचना मिलने पर उसके परिजन भी मौके पर पहुंच गए।