फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

29 घंटे विलंब से पहुंची कोटा-पटना एक्सप्रेस

Tue, 17 Jan 2017 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
अकबरपुर स्टेशन पर मंगलवार को ट्रेनों का इंतजार करते यात्री। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मौसम साफ होने के बावजूद ट्रेनों के विलंब से चलने का सिलसिला लगातार जारी है। मंगलवार को भी एक तरफ जहां कोटा-पटना एक्सप्रेस 29 घंटा विलंब से अकबरपुर पहुंची तो वहीं पांच अन्य एक्सप्रेस भी तीन से चार घंटे विलंब से अकबरपुर पहुंची।
विज्ञापन


इंटरसिटी व आनंद बिहार एक्सप्रेस के रद्द होने की समयावधि 15 फरवरी तक बढ़ाए जाने से संबंधित ट्रेनों से यात्रा करने वालों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार सुबह 9 बजकर 45 मिनट पर पहुंचने वाली कोटा-पटना  डाउन एक्सप्रेस 29 घंटा विलंब से आई।

कैफियात डाउन अप एक्सप्रेस मंगलवार सुबह निर्धारित समय 6 बजकर 45 मिनट से 4 घंटा, तो सोमवार देर शाम 6 बजकर 43  मिनट पर पहुंचने वाली कैफियात एक्सप्रेस 3 घंटा विलंब से पहुंची। दून अप एक्सप्रेस निर्धारित समय 12 बजकर 30 मिनट से ढाई घंटा तो दून डाउन एक्सप्रेस निर्धारित समय 1 बजे से 3 घंटा तथा मरुधर एक्सप्रेस मंगलवार सुबह निर्धारित समय 7 बजकर 30 मिनट से 6 घंटा विलंब से अकबरपुर पहुंची।
विज्ञापन


 गौरतलब है कि दिसंबर की शुरुआत से ही घने कोहरे के प्रकोप के चलते इंटरसिटी व आनंद विहार एक्सप्रेस 15 दिसंबर से 15 जनवरी तक निरस्त करने का निर्णय रेलवे प्रशासन ने लिया था। संबंधित ट्रेन से यात्रा करने पहुंचे यात्रियों को उस समय तगड़ा झटका लगा, जब उन्हें बताया गया कि दोनों एक्सप्रेस ट्रेन के निरस्त होने की अवधि एक माह बढ़ाकर 15 फरवरी तक कर दी गई है।

इससे संबंधित ट्रेन से यात्रा करने वाले लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इंटरसिटी से  वाराणसी जाने के लिए अकबरपुर पहुंचे बेवाना के धर्मेंद्र व अकबरपुर के कौशल ने कहा कि ट्रेन के निरस्त होने की जानकारी रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद हुई।

पूछताछ केंद्र पर भी इसकी स्थिति की जानकारी नहीं दी गई।  उधर, स्टेशन अधीक्षक एसएन सिंह ने इंटरसिटी व आनंद विहार एक्सप्रेस के 15 फरवरी तक निरस्त होने की पुष्टि की। बताया कि ट्रेनों की स्थिति की स्पष्ट जानकारी यात्रियों को दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें