फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटोखर की टीम ने जीता क्रिकेट मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। हंसवर प्रीमियर लीग नाइट क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को पुरस्कार वितरण के साथ हो गया। फाइनल मैच जीत कर कटोखर की टीम प्रतियोगिता की विजेता बनी। अतिथियों ने खिलाड़ियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें इसी तरह का प्रदर्शन आगे भी जारी रखने के लिए प्रेरित किया। विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया गया।
विज्ञापन

हंसवर प्रीमियर लीग नाइट क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट के तत्वावधान में गत दिवस तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था। इसमें विभिन्न टीमों ने अपने प्रतिद्वंद्वी टीमों के खिलाफ जीत दर्ज की तो किसी को हार का सामना करना पड़ा। इस बीच मंगलवार को प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला हुआ। इसमें कटोखर व जहांगीरगंज की टीम आमने-सामने थी। कटोखर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित ओवर में टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 65 रन का स्कोर खड़ा किया। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी जहांगीरगंज की टीम निर्धारित ओवर में 45 रन ही बना सकी। कटोखर की टीम ने 21 रन से फाइनल मुकाबला अपने नाम कर लिया।
मैन ऑफ द मैच व मैन ऑफ द सीरीज का खिताब मोहम्मद जावेद को मिला। सितारे उर्दू अवार्ड से सम्मानित मोहम्मद शफी नेशनल इंटर कॉलेज हंसवर के शिक्षक मोहम्मद असलम ने विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कृत कर उनका हौसला बढ़ाया। कहा कि इसी तरह का प्रदर्शन आगे भी करते रहना होगा। सपा नेता शाद सिद्दीकी तथा शहाबुद्दीन उर्फ भुट्टो नेता ने बतौर मुख्य अतिथि कहा कि क्रिकेट खेल शारीरिक और मानसिक व्यायाम के लिए सबसे आसान तरीका है। खेलों से अच्छे गुणों का विकास होता है। इस मौके पर मोहम्मद इम्तियाज उर्फ बाला, मोहम्मद फैजान, मोहम्मद अनीस खान, इरफान सिद्दीकी, तौसीफ सिद्दीकी, रेहान सिद्दीकी, अब्दुर्रहमान सिद्दीकी, मोहम्मद मौदूद अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें