फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 घंटे विलंब से पहुंची कैफियात एक्सप्रेस, यात्री बेहाल

Wed, 18 Jan 2017 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर बुधवार को ट्रेनों का इंतजार करते यात्री। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
घने कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार पर भी अंकुश लगा रखा है। बुधवार को एक तरफ जहां कैफियात डाउन एक्सप्रेस निर्धारित समय से 18 घंटा विलंब से अकबरपुर पहुंचने की जानकारी दी गई तो वहीं सात अन्य ट्रेनें घंटों विलंब से अकबरपुर पहुंची। नतीजतन हाड़कंपाऊ ठंड के बीच यात्रियों को घंटों ट्रेन का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि अचानक मौसम में आए बदलाव के चलते एक तरफ जहां आम जन-जीवन अस्तव्यस्त हो गया, वहीं इसका प्रतिकूल प्रभाव ट्रेनों की  रफ्तार पर भी पड़ा। बुधवार को कैफियात डाउन एक्सप्रेस निर्धारित समय सुबह छह बजकर 45 मिनट से 18 घंटा विलंब से अकबरपुर पहुंचने की  जानकारी दी गई।

मंगलवार देर शाम छह बजकर 43 मिनट पर आने वाली कैफियात अप एक्सप्रेस छह घंटा विलंब से पहुंची, वहीं बुधवार को कैफियात अप एक्सप्रेस निर्धारित समय से आठ घंटा विलंब से पहुंचने की जानकारी दी गई। फरक्का डाउन एक्सप्रेस निर्धारित समय पूर्वाह्न 11 बजे से सात घंटा तो फरक्का अप एक्सप्रेस निर्धारित समय सवा दो बजे से तीन घंटा विलंब से पहुंचने की जानकारी यात्रियों को दी गई।
विज्ञापन


साबरमती डाउन एक्सप्रेस बुधवार सुबह निर्धारित समय साढ़े पांच बजे से तीन घंटा तो दून अप एक्सप्रेस निर्धारित समय 12 बजकर 30 मिनट से तीन घंटा तथा दून डाउन एक्सप्रेस निर्धारित समय दोपहर एक बजे से डेढ़ घंटा विलंब से अकबरपुर पहुंची। इससे यात्रियों को हाड़कंपाऊ ठंड में घंटों ट्रेनों का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें