फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्चा घर ढहने से घायल हुए एक ही परिवार के छह सदस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर। तहसील क्षेत्र के रत्नागांव में कच्चा एक परिवार के 6 सदस्य घायल हो गए। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराना पड़ा। एसडीएम ने गांव पहुंचकर हालात का जायजा लिया। तत्काल सहायता के तौर पर एसडीएम ने पीड़ित परिजनों को खाद्यान्न उपलब्ध कराया। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाए जाने का आश्वासन भी दिया। कहा कि किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि गुरुवार भोर रत्ना गांव के डिहवा पुरवा निवासी राधेश्याम यादव का कच्चा मकान अचानक भरभरा कर ढह गया। इससे उसके नीचे सो रहे राधेश्याम व परिजन मलबे में दब गए। परिजनों की गुहार पर दौड़े ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद उन सभी को किसी तरह से बाहर निकाला। मलबे की चपेट में आने से नीतीश यादव, रेेनू, ममता, एकता, ज्योति व राधेश्याम घायल हो गए। बाद में उनका स्थानीय स्तर पर इलाज कराया गया। मकान गिरने से परिजनों के समक्ष रहने आदि का संकट उत्पन्न हो गया। इस बीच शुक्रवार को एसडीएम जलालपुर एमपी सिंह ने गांव पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया।
उन्होंने तत्काल सीएचसी भियांव अधीक्षक को घायलों का समुचित इलाज करने का निर्देश दिया। परिजनों को फौरी तौर पर 25 किलोग्राम गेहूं तथा 25 किलोग्राम चावल उपलब्ध कराया गया। राधेश्याम ने एसडीएम को बताया कि आवास सूची में नाम होने के बावजूद उसे आवास का लाभ अब तक नहीं मिल सका। इसके लिए उसने कई बार प्रयास भी किया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। एसडीएम ने आश्वासन दिया कि उसे प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ प्राथमिकता के तौर पर दिलाया जाएगा। इस मौके पर कानूनगो के अलावा क्षेत्रीय लेखपाल व प्रधान संघ अध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें