फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन पर कब्जे से परेशान महिला बोली, धरने से नहीं उठूंगी चाहे जान चली जाए

विज्ञापन
फोटो-20, अंबेडकरनगर कलेक्ट्रेट पर कब्जे के विरोध में प्रदर्शन करती महिला। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। पुश्तैनी भूमि पर विपक्षियों द्वारा कब्जा कर लिए जाने के विरोध में रेखा शुक्ला कलेक्ट्रेट के पास बुधवार को भी अनशन पर डटी रहीं। कहा कि चाहे जान ही क्यों न चली जाए, लेकिन जब तक न्याय नहीं मिल जाता तब तक अनशन से हटने वाली नहीं हैं।
विज्ञापन

दो दिन पूर्व जलालपुर तहसील अन्तर्गत लखमीपुर निवासी रेखा शुक्ला ने जिम्मेदारों पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कलेक्ट्रेट के निकट आमरण अनशन शुरू कर दिया था। अनशन बुधवार को भी जारी रहा। रेखा ने कहा कि उनकी पुश्तैनी भूमि पर विपक्षियों ने कब्जा कर रखा है। बीते दिनों जब वह कलेक्ट्रेट के पास लेकर धरने पर बैठी थीं तो यह कहकर धरना समाप्त करा दिया गया था कि मामले में जरूरी कदम उठाए जाएंगे। जिम्मेदारों के आश्वासन के बाद धरना समाप्त कर दिया था। हालांकि, अब तक न्याय नहीं मिल सका है।
न सिर्फ विपक्षी भूखंड पर निर्माण करा रहे हैं बल्कि विरोध पर धमकियां भी दे रहे हैं। इसकी शिकायत जब जिम्मेदारों से की गई तो ठोस कदम नहीं उठाया गया। ऐसे में न्याय के लिए उसे आमरण अनशन पर बैठने को मजबूर होना पड़ा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक न्याय नहीं मिल जाता तब तक अनशन समाप्त नहीं होगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें