फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा में शांतिपूर्ण ढंग से निपटी जुमे की नमाज

विज्ञापन
अंबेडकरनगर में जुमे की नमाज के दौरान आलापुर के विभिन्न मस्जिदों में पहुंचकर जायजा लेते अधिकारी। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी के बीच शुक्रवार को जिले में जुमे की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से अदा हुई। नमाज के दौरान कही से भी कोई भी गड़बड़ी सामने नहीं आयी। स्थिति को संभालने के लिए पहले से ही सतर्क प्रशासन ने शुक्रवार को थानावार स्तर पर दो दो सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस फोर्स को मस्जिदों के आस पास सुरक्षा निगरानी के लिए तैनात कर रखा था। इसके साथ ही पांच जोनल मजिस्ट्रेट भी पुलिस टीम के साथ शहर में घूम घूम कर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील भी जनसमुदाय से करते रहे। निगरानी की कमान स्वयं डीएम व एसपी ने संभालते हुए विभिन्न स्थलों का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

बीते सप्ताह कानपुर में शुक्रवार की नमाज के बाद हुए बवाल के मद्देनजर शासन स्तर से जुमे की नमाज के दौरान कानून व्यवस्था कायम बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए थे। ताकीद की गयी थी कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ पूरी सख्ती से निपटा जाए।
शुक्रवार को सुबह से ही जोनल मजिस्ट्रेट संबंधित सीओ के साथ प्रमुख मस्जिदों पर पहुंचकर हालात का जायजा लेते रहे। सेक्टर मजिस्ट्रेट भी संबंधित थाने के एसओ के साथ भ्रमण करते रहे। जिला मुख्यालय पर पुराने तहसील तिराहा स्थित मस्जिद के अलावा शहजादपुर चौक, शिया जामा मस्जिद मीरानपुर समेत अन्य प्रमुख मस्जिदों पर पहुंचकर एसडीएम पवन कुमार जायसवाल, तहसीलदार जेपी यादव व कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी फोर्स के साथ भ्रमण करते रहे। डीएम सैमुअल पॉल एन व एसपी अजीत कुमार सिन्हा भी अलग अलग क्षेत्रों में पहुंच कर सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े पहलूओ को परखा । इसके चलते ही जुमे को विशेष नमाज शांतिपूर्ण ढंग से निपटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें