जलालपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नेवादा नगर की कार्यकारिणी का पुनर्गठन भियांव स्थित क्षेत्र पंचायत सभागार में हुआ। इसमें जितेंद्र कुमार को नगर अध्यक्ष व सूर्यांश त्रिपाठी को नगर मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। नगर सह मंत्री के तौर पर सूरज गुप्त, विकास मिश्र, हिमांशु सोनी, सुजाता सिंह, आदित्य सिंह को चुुना गया।
नगर के आयामों में नगर ई एबीवीपी प्रमुख राज मोदनवाल, सह नगर ई एबीवीपी प्रमुख आदित्य सोनी, नगर स्टूडेंट फॉर सेवा आयाम प्रमुख सर्वेश पाठक, नगर आंदोलन प्रमुख कुलदीप सिंह, नगर स्टूडेंट फॉर डेवलपमेंट आयाम प्रमुख रिंकू गौड़, नगर कला मंच आयाम प्रमुख नीरज अग्रहरि को बनाया गया। नगर कार्यकारिणी सदस्य के तौर पर शिवम तिवारी, दिलशाद अहमद, अजय गुप्ता, सुधांशु सोनी व विकास मोदनवाल को चुना गया।
प्रांत एसएफएस संयोजक मार्तंड प्रताप सिंह, विभाग सह संयोजक अतुल सोनी की उपस्थिति में कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। संचालन जलालपुर नगर मंत्री अमन श्रीवास्तव ने किया। मौके पर पुनीत द्विवेदी, जलालपुर नगर सह मंत्री प्रियांशु श्रीवास्तव, संदीप सोनी व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।