फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत बोर्ड ने पास किया 37 करोड़ का बजट

विज्ञापन
फोटो-13, अंबेडकरनगर जिला पंचायत सभागार में आयोजित बैठक में मौजूद जिपं सदस्य। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिला पंचायत बोर्ड ने गुरुवार को जिले के सम्यक विकास के लिए 37 करोड़ से ज्यादा की लागत से विकास कार्यों को कराए जाने को मंजूरी दी है। तय हुआ कि सभी क्षेत्रों में विकास के व्यापक कार्य कराए जाएंगे, जिसका अधिकाधिक लाभ जनसामान्य को मिलेगा।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में विकास कार्यों के लिए गहन विचार-विमर्श हुआ। बैठक शुरू होती इसके पहले कोरोना का असर भी देखने को मिला। कोरोना से बचाने को लेकर सदस्यों में सेनेटाइजर का वितरण भी हुआ। आह्वान किया गया कि जन सामान्य को एहतियात बरतने के लिए प्रेरित करें। अध्यक्षता कर रहे जिपं अध्यक्ष सुधीर सिंह ने बाद में बोर्ड को संबोधित करते हुए कहा कि विकास के मामले में सभी को मिलकर कार्य करना है। योजनाओं का संपूर्ण लाभ पात्रों तक पहुंचाना होगा।
निर्माण कार्यों में गुणवत्ता व पारदर्शिता का आह्वान करते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप तेजी से कार्य कराए जाने होंगे। ऐसा कर ही हम सब अपनी जिम्मेदारियों का पूरी तरह से पालन कर सकते हैं। बोर्ड सदस्य व भाजपा जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा ने कहा कि सरकार तेजी से अलग अलग मद के माध्यम से विकास के कार्य सुनिश्चित कर रही है।
विज्ञापन

व्यापक सजगता भी बरती जा रही है, जिससे पात्रों तक बेहतर लाभ पहुंचाया जा सके। इससे पहले बोर्ड बैठक में वर्ष 2020-21 के लिए 37 करोड़ 22 लाख 52 हजार 929 रुपए के आय की जानकारी रखी गई। अधिकारियों ने विभिन्न प्रस्तावों आदि के आधार पर बताया कि 37 करोड़ 15 लाख 72 हजार 200 रुपए का व्यय विभिन्न विकास कार्यों पर किया जाएगा। अपर मुख्य अधिकारी अजय कुमार यादव ने बताया कि जिला पंचायत बोर्ड ने 6 लाख 80 हजार 729 रुपए के लाभ का बजट तैयार किया है। बैठक में कई जिला पंचायत सदस्य व अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें