फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: घर से लाखों के जेवर, विद्यालय से एलसीडी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बसखारी। क्षेत्र में शुक्रवार रात चोरों ने दो अलग-अलग घटनाओं को अंजाम दिया। घेरवां मरौंचा गांव में एक घर से लाखों रुपये के आभूषण, नकदी और कपड़े चोरी हो गए। वहीं, प्राथमिक विद्यालय बेला परसा से एलसीडी पार कर दी गई।
विज्ञापन

तेज बरसात के बीच चोरों ने तेज बहादुर सिंह के घर को निशाना बनाया। परिवार के सदस्य रात में सो रहे थे। चोरों ने मेन गेट, कमरे, बॉक्स और अलमारी के ताले तोड़े। वे सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और कपड़े लेकर फरार हो गए। चोरी गए जेवरों की कीमत लाखों रुपये बताई गई है। सुबह सामान बिखरा और ताले टूटे मिलने पर घटना का पता चला। गांव के लोगों ने खड़ंजा मार्ग पर खाली सूटकेस देखे। तेज बहादुर सिंह ने पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र सिंह ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिला है और मामले की जांच की जा रही है।
प्राथमिक विद्यालय बेला परसा में भी शुक्रवार रात चोरों ने सेंध लगाई। उन्होंने कमरे का ताला तोड़कर एलसीडी चोरी कर ली। शनिवार सुबह शिक्षकों को दरवाजा खुला और एलसीडी गायब मिली। शिक्षकों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने विद्यालय परिसर का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें