फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सांप के काटने से सराफा कारोबारी की मौत

विज्ञापन
ओम नारायण।फाइल फोटो
विज्ञापन
जलालपुर। कटका क्षेत्र के चकिया गांव में रविवार रात सांप के काटने से सराफा कारोबारी ओम नारायण (45) की मौत हो गई। करीब एक वर्ष पहले बीमारी के चलते उनकी पत्नी रानी देवी की भी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मां को पहले ही खो चुके चार बच्चों के सिर से अब पिता का साया भी उठ गया। परिवार में मातम है और बच्चों के भविष्य को लेकर परिजन चिंतित हैं।
विज्ञापन


मृतक के भाई शिवशंकर ने बताया कि ओम नारायण चकिया बाजार में सराफा की दुकान चलाते थे और दुकान के पीछे ही परिवार के साथ रहते थे। रविवार रात खाना खाने के बाद वह अपने बेटे शनि (8) के साथ फर्श पर सो गए। इसी दौरान सांप ने उन्हें काट लिया। रात करीब तीन बजे परिजनों को घटना की जानकारी हुई। आननफानन उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। ओम नारायण चार भाइयों में दूसरे नंबर पर थे।
जलालपुर के छाछू मोहल्ला निवासी मानिकचंद सोनी ने बताया कि उनकी बेटी रानी की मौत के बाद ओम नारायण ही बच्चों की देखभाल कर रहे थे। उनकी चार संतानें नंदिनी (22), माही (18), मिनी (15) और शनि (8) हैं। अब पिता की मौत के बाद बच्चों की परवरिश और भविष्य को लेकर परिवार की चिंता बढ़ गई है। सीओ जलालपुर अनूप कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की सूचना पर विधिक कार्रवाई की जा रही है। तहसील प्रशासन को भी अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें