अंबेडकरनगर। विद्युत उपकेंद्र नेवादा के अवर अभियंता रोहित कुमार ने जैतपुर थाने पर शिकायत पत्र देते हुए बताया कि सोमवार को अपनी टीम के साथ शिवपाल गांव में बकाया बिल वसूली के गए थे। दीपक सिंह के घर पर लगे मीटर की जब जांच करने की कोशिश की तो उन्होंने विरोध किया।
इसके बाद दीपक सिंह, कृष्ण कुमार, अजय सिंह विनोद, अरविंद और अनिरुद्ध ने टीम के साथी राजीव सिंह, आलोक सिंह, अंकुर, सुमित यादव उन्हें बंधक बना लिया। इसके बाद गाली देते हुए पीटने लगे। पूरी घटना का वीडियो जिस मोबाइल से बनाया गया उसे छीनकर डिलीट कर दिया गया। थाना प्रभारी वंदना अग्रहरि ने बताया कि सरकारी काम में बाधा समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद