फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: जेसीबी चालक का चालान, मालिक की तलाश तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
अंंबेडकरनगर। बसखारी इलाके में अवैध खनन के दौरान जिला खनन अधिकारी कमलेश साहू व उनकी टीम पर खनन माफिया के हमला करने के मामले में बुधवार को मसड़ा निवासी जेसीबी चालक रंगीलाल का पुलिस ने चालान कर दिया। वहीं, जेसीबी मालिक व उनके अज्ञात साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

बसखारी इलाके में अवैध खनन की शिकायत पर पहुंचे जिला खनन अधिकारी कमलेश साहू व उनकी टीम को माफिया ने घेर लिया था। गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। एक ट्रैक्टर ट्रॉली जबरन छुड़ाकर ले गए। हालांकि, एक जेसीबी को सीज किया गया था।
खनन अधिकारी ने बसखारी थाने में जेसीबी चालक व मालिक समेत आठ-10 अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इंस्पेक्टर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि चालक का चालान कर दिया गया है। जेसीबी मालिक व उसके साथियों की तलाश की जा रही है। सूत्रों की माने तो जेसीबी मालिक कप्तान सिंह क्षेत्र में घूमता देखा गया, लेकिन पुलिस ने उसको गिरफ्तार नहीं किया। इसके चलते खनन माफिया के हौंसले बुलंद हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें