फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: मेडिकल कॉलेज समेत नौ सीएचसी में जल्द खुलेगा जन औषधि केंद्र

Fri, 28 Mar 2025 10:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के मेडिकल काॅलेज सहित नौ सीएचसी में जन औषधि केंद्र खोले जाने का रास्ता साफ हो गया है। अस्पतालों के अधीक्षकों ने विभाग को जनऔषधि केंद्र खोलने के लिए भवन उपलब्ध होने की जानकारी दे दी है। औषधि केंद्र खुलने के बाद मरीजों को सस्ती दवा मिलेगी, जो इलाज में काफी कारगर साबित होगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि अभी तक जिला अस्पताल में जनऔषधि केंद्र संचालित है। इसके कारण अन्य अस्पतालों में इलाज कराने आने वाले मरीजों को काफी समस्या होती थी। शासन से बीते दिनों सभी सरकारी अस्पतालों में जनऔषधि केंद्र खोलने के आदेश जारी किए गए थे। इसके बाद नोडल अधिकारी ने सभी सीएचसी अधीक्षकों को अपने-अपने अस्पतालों में जनऔषधि केंद्र खोलने के लिए एक-एक कक्ष उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे।
सीएचसी टांडा, जलालपर, भीटी, भियांव, जहांगीरगंज, रामनगर, बसखारी, अकबरपुर व कटेहरी के चिकित्साधिकारियों ने अपने यहां भवन कक्ष उपलब्ध कराए जाने की सूची नोडल अधिकारी को उपलब्ध करा दी है। वहीं मेडिकल काॅलेज में पहले से ही स्थान सुरक्षित कर लिया गया था।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में पूर्व भी जन औषधि केंद्र संचालन की तैयारी की गई थी, लेकिन जिस फर्म को संचालन का जिम्मा दिया गया था, उसने हाथ खड़े कर दिए थे। नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ. आशुतोष सिंह ने बताया कि सभी सीएचसी पर जनऔषधि केंद्र खोले जाने हैं, इसके लिए सभी अस्पतालों में जगह मिल गई है। जल्द ही इनका संचालन शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें