फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: जेल प्रीमियर लीग का शुभारंभ, पहले मुकाबले में बैरक दो की जीत

Sun, 28 Dec 2025 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिला कारागार के मध्य सर्किल में रविवार को जेल प्रीमियर लीग (जेपीएल) का शुभारंभ किया गया। यह आयोजन बीते सप्ताह 24 दिसंबर को डीएम अनुपम शुक्ला के किए गए निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों के अनुपालन में शुरू किया गया है। जेल प्रीमियर लीग के तहत बंदियों और जेल कर्मचारियों को मिलाकर कुल 10 टीमों का गठन किया गया है। सभी टीमों को निर्धारित नियमों के तहत प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर दिया गया है।
विज्ञापन

आयोजन को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए जेल प्रशासन की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। जेपीएल का उद्घाटन मुकाबला बैरक नंबर दो और तीन के बीच खेला गया। टॉस बैरक दो ने जीता और पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। इसके बाद बैरक तीन ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 82 रन बनाए। टीम ने संतुलित प्रदर्शन करते हुए प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया। 82 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बैरक दो की टीम ने आक्रामक मगर नियंत्रित बल्लेबाजी की। टीम ने 9.2 ओवर में छह विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के साथ बैरक दो ने प्रतियोगिता में मजबूत शुरुआत दर्ज की। मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने नियमों के अनुरूप खेल भावना का परिचय दिया। मैच के दौरान कारागार परिसर में खेल को लेकर उत्साह देखने को मिला। खेल के हर ओवर के साथ मुकाबला रोमांचक होता गया, जिससे दर्शकों की दिलचस्पी बनी रही। इस दौरान कारापाल आलोक सिंह, चिकित्साधिकारी डॉ. दिग्विजय प्रताप सिंह , तेजवीर सिंह, सूर्यभान सरोज, उप कारापाल शीतल जायसवाल , मुस्ताक अहमद फार्मासिस्ट, विपिन कुमार, अनूप कुमार व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें