फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: कंस वध प्रसंग में लगे जय श्रीकृष्ण के जयकारे

Tue, 14 Oct 2025 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। क्षेत्र के बाभनपुर में रासलीला के दौरान कंस वध प्रसंग का मंचन हुआ। रासलीला का निर्देशन व्यास भावेश के मार्गदर्शन में किया गया। कलाकारों के सजीव अभिनय से श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। मंचन का शुभारंभ भियांव ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह व समाजसेवी पवन वर्मा ने किया।
विज्ञापन


मंचन में दिखाया कि कंस मथुरा में एक भव्य मेले का आयोजन करता है और अपने सेनापति अक्रूर को गोकुल भेजकर श्रीकृष्ण और बलराम को मथुरा बुलवाता है। मल्ल युद्ध में कृष्ण व बलराम ने कंस के बलशाली पहलवानों चाणूर व मुष्टिक को परास्त किया। मुख्य प्रसंग में दिखाया गया कि कैसे भगवान श्रीकृष्ण ने कंस को उसके सिंहासन से नीचे गिराया और उसका वध कर मथुरा नगरी को उसके अत्याचार से मुक्त कराया। कंस वध होते ही दर्शकों ने पुष्पवर्षा कर कलाकारों का अभिनंदन किया। पूरे पंडाल में जयघोष लगने लगे व श्रद्धालु भाव विभोर हो उठे। इस दौरान भाजपा अयोध्या जिला प्रभारी डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी, माया अग्रहरि, बुद्धिराम यादव, विनय पांडेय व श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें