फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: स्वार्थ रहित समर्पण में निहित होती है सच्ची भक्ति

Tue, 14 Oct 2025 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
आलापुर (अंबेडकरनगर)। क्षेत्र के बाभनपुर में श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को कथा प्रवाचक वासुदेवाचार्य ने श्रीराम वनगमन, केवट प्रसंग और भरत चरित्र का वर्णन किया। कथा का शुभारंभ संतकबीरनगर के मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी ने मां सीता व प्रभु श्रीराम की प्रतिमा का पूजन कर किया।
विज्ञापन

प्रवाचक ने कहा कि कैकेयी ने मांगने पर पूरी अयोध्या नगरी शोक में डूब गई। प्रभु श्रीराम ने पिता के वचन की मर्यादा निभाने के लिए माता सीता और लक्ष्मण के साथ वनगमन का निर्णय लिया। गंगा घाट पर केवट ने श्रीराम को नाव में बैठाने से पहले उनके चरण धोने की इच्छा जताई। वनवास की अवधि में भरत ने राज्य स्वीकार करने से इंकार कर श्रीराम की चरण पादुका को सिंहासन पर रखकर 14 वर्षों तक अयोध्या का शासन चलाया। इस दौरान रामसूरत गौतम, पवन कुमार वर्मा, अभिषेक निषाद, रामजियावन तिवारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें