फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतियोगिता में जहांगीरगंज ओवरआल चैंपियन

विज्ञापन
अंबेडकरनगर के एकलव्य स्टेडियम में आयोजित खेल प्रतियोगिता के विजेता को सम्मानित करते सीडीओ घनश्? - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। दो दिवसीय जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया। सभी नौ ब्लॉकों के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों की इस खेल प्रतियोगिता में जहांगीरगंज ब्लॉक ओवरऑल चैंपियन रहा। कटेहरी को दूसरा जबकि बसखारी ब्लॉक को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन

प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में जहांगीरगंज के अभय, जबकि बालिका वर्ग में कटेहरी की अंजलि ने बाजी मारी। उच्च प्राथमिक बालक वर्ग में टांडा के हर्ष, जबकि बालिका वर्ग में सलोनी ने जीत हासिल की। मुख्य अतिथि सीडीओ घनश्याम मीणा ने विजेताओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि उन्होंने बेहतर प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। अब शिक्षकों व अभिभावकों पर जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। आगे और बढ़िया प्रदर्शन सुनिश्चित कराया जाए।
एकलव्य खेल स्टेडियम में दो दिवसीय जिला स्तरीय परिषदीय खेल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ मंगलवार को डीएम सैमुअल पॉल एन ने किया था। दूसरे दिन बुधवार को विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ ही समापन हो गया। पहले व दूसरे दिन प्राथमिक स्तर की 50 मीटर, 100 मीटर व 200 मीटर दौड़ के अलावा लंबी कूद में कटेहरी की अंजलि ने जीत दर्ज कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अलग-अलग वर्ग में अंजलि की जीत को लेकर अतिथियों तथा शिक्षकों ने तालियां बजाकर उसका मनोबल बढ़ाया।
विज्ञापन

जहांगीरगंज के अभय ने 100 मीटर दौड़ के अलावा लंबी कूद में अन्य प्रतिभागियों को पीछे कर दिया। दोनों दिन के खेलों को मिलाकर 153 अंकों के साथ जहांगीरगंज ब्लॉक की टीम ओवरआल चैंपियन रही तो वहीं कटेहरी ब्लॉक के छात्र-छात्राएं दूसरा स्थान पाने में कामयाब रहे। बसखारी ब्लॉक को तीसरा स्थान मिला। प्राथमिक स्तर बॉलक वर्ग की चैंपियनशिप जहांगीरगंज के अभय ने जीती तो बालिका वर्ग में कटेहरी की अंजलि सभी नौ ब्लॉक में अव्वल रहीं। उच्च प्राथमिक बालक वर्ग में टांडा के हर्ष, जबकि बालिका वर्ग में अकबरपुर की सलोनी को चैंपियन घोषित किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि सीडीओ घनश्याम मीणा ने विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया। कहा कि दो दिवसीय प्रतियोगिता में बच्चों ने अत्यंत बेहतर प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। निश्चित रूप से इन्हीं के बीच से खेल प्रतिभाएं निखर कर सामने आएंगी। एनटीपीसी के अधिकारी परवेज ने कहा कि एनटीपीसी बच्चों की प्रतिभा निखारने के लिए सभी जरूरी मदद सुनिश्चित करती रहेगी। बीएसए भोलेंद्र प्रताप सिंह ने सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि अभिभावकों व शिक्षकों को अपने बच्चों में यही उत्साह आगे भी बनाएं रखना होगा। इस मौके पर प्रतियोगिता संयोजक वीरेंद्रनाथ द्विवेदी, सह संयोजक केपी सिंह, बीईओ सबिस्ता प्रवीन, आंचल सिंह, श्रवण यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें